सिक्किम को मिला पहला एयरपोर्ट, PM मोदी ने किया उद्घाटन

दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ सर्विस योजना की शुरुआत करने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के दौरे पर हैं. यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद रहे.
पीएम मोदी इसके लिए रविवार शाम ही गंगटोक पहुंच गए थे. प्रधानमंत्री एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए सड़क के रास्ते ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. रविवार को सेना के लिबिंग हेलीपैड पर राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने उनका स्वागत किया.
सिक्किम पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने वहां से कई तस्वीरें भी पोस्ट की. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी कई बार कह चुके हैं कि आप देश में जहां भी जाएं तो वहां की खूबसूरती के बारे में लोगों को बताएं. इसके लिए # का इस्तेमाल किया जा सकता है.
बता दें कि साल 2009 में इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखे जाने के करीब नौ साल बाद सिक्किम का यह सपना पूरा हुआ. यह हवाई अड्डा गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर है.
सिक्किम के मुख्य सचिव ए.के.श्रीवास्तव ने कहा कि यह हवाई अड्डा 201 एकड़ से ज्यादा जमीन में फैला है और समुद्र तल से 4,500 फुट की ऊंचाई पर बसे पाकयोंग गांव के करीब दो किलोमीटर ऊपर एक पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है.
उन्होंने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इस हवाई अड्डे का निर्माण किया. अभी सिक्किम का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा 124 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में है.
श्रीवास्तव ने बताया कि पाकयोंग हवाई अड्डा करीब 605 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है और यह भारत-चीन सीमा से करीब 60 किलोमीटर दूर है.उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य रनवे के बगल में 75 मीटर लंबी एक अन्य पट्टी के निर्माण के बाद भारतीय वायुसेना इस हवाई अड्डे पर विभिन्न प्रकार के विमान उतार सकेगी.नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या के बाद अब एक और गुजरात के कारोबारी नितिन संदेसरा के देश छोड़कर नाइजीरिया भागने की खबर है. बताया जा रहा है कि स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन संदेसरा पर 5 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का 

आरोप है. कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि कारोबारी नितिन दुबई में हैं, लेकिन ईडी और सीबीआई से शीर्ष सूत्रों के मुताबिक वह नाइजीरिया भाग गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी और सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि नितिन, उसके भाई चेतन संदेसरा, भाभी दीप्ति बेन संदेसरा और परिवार के अन्य सदस्य नाइजीरिया में होने की बात पता लगी है. हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. गौरतलब है कि कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि नितिन को दुबई में यूएई अथॉरिटी ने हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में यह खबर गलत निकली. फिर यह सामने आया कि नितिन संदेसरा और उसका परिवार काफी समय पहले नाइजीरिया मालूम हो कि भारत का नाइजीरिया के 

साथ कोई प्रत्यर्पण समझौता नहीं है और उन्हें अफ्रीकी देश से वापस लाना अब कठिन होगा. हालांकि, जांच एजेंसियों ने यूएआई अथॉरिटी को संदेसरा की गिरफ्तारी का आवेदन देने का फैसला किया है. इसके अलावा संदेसरा परिवार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो सकता है. उल्लेखनीय है कि नितिन संदेसरा ने कभी दवा बेचने के काम से कारोबार की शुरुआत की थी. फिर बाद में तेल, रियल एस्टेट, समेत कई कारोबार उन्होंने शुरु किए. बताया जाता है कि संदेसरा का कारोबार भारत के अलावा नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, अमेरिका, सेशल्स और मॉरीशस में फैला है. नाइजीरिया में तो उनके तेल के कुएं भी होने की बात कही जाती है. कुछ समय पहले ईडी ने स्टर्लिंग बायोटेक के दिल्ली, मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत समेत देश के विभिन्न शहरों के 50 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

Comments

Popular posts from this blog

مقتل طبيب سوري ذهب إلى الصومال لتحسين وضعه

气候变化当前,低洼城市如何自保?

चर्चा में रहे लोगों से बातचीत पर आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम